विशाल त्यागी आदमपुर क्षेत्र के गांव ढबारसी निवासी किसान दुष्यंत त्यागी के बेटे थे। परिजनों के मुताबिक, बुधवार देर शाम विशाल खेत से चारे की गठरी बाइक पर रखकर घर जा रहे थे। बाइक मोहल्ले का ही युवक चल रहा था। विशाल त्यागी बाइक पर पीछे बैठे थे। घर के सामने नाले की एप्रोच पर बाइक को झटका लगा तो विशाल बाइक से नीचे गिर गए।
सिर में चोट लगने से वह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें पास के ही चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे एक बेटा छोड़ा है। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार किया है।