फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विनियमित क्षेत्र के जेई पर कार्रवाई को शासन को लिखा पत्र

Mon, 17 Feb 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रिश्वत लेते पकड़ा गया विनियमित क्षेत्र के जेई भानुप्रताप सिंंह पर उचित कार्रवाई के लिए डीएम ने शासन को पत्र लिखा है। साथ ही विनियमित क्षेत्र में जेई की नवीन तैनाती के लिए अनुरोध भी किया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला जट बाजार निवासी इमरान पाशा ने एंटी करप्शन कार्यालय मुरादाबाद से शिकायत की थी। जिसके बाद बीते मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम ने नक्शा पास कराने के लिए 60 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में विनियमित क्षेत्र के जेई भानुप्रताप सिंह व बिचौलिये शादाब को रंगे हाथ पकड़ लिया था। दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन की कार्रवाई से हड़कंप मच गया था। जेई पर हुई कार्रवाई के बाद एसडीएम सदर व विनियमित प्राधिकारी सुधीर कुमार ने डीएम को अवगत कराते हुए जेई पर उचित कार्रवाई की संस्तुति की थी। जिसके बाद डीएम निधि गुप्ता वत्स ने शासन से जेई भानु प्रताप सिंह पर उचित कार्रवाई के साथ ही विनियमित क्षेत्र के कार्य संपादित करने के लिए जेई की नवीन तैनाती करने का अनुरोध भी किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें