फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा के लायन सफारी भेजा जंगल से पकड़ा गया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। क्षेत्र के गांव मुबारिजपुर में सोमवार शाम दस घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुएं में गिरे तेंदुए को वन विभाग की एक्सपर्ट की टीम ने ट्रैंकुलाइजर गन बेहोश कर पकड़ लिया था। सुरक्षा के लिहाज से तेंदुए को इटावा के लॉयन सफारी पार्क भिजवा दिया गया है। सोमवार रात में ही डीएफओ की निगरानी में तेंदुए को वहां ले जाया गया।
विज्ञापन

तेंदुआ होने की आशंका में सोमवार सुबह ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने एक गन्ने के खेत को घेर लिया था। सुबह के समय यहां दहाड़ मारता हुआ तेंदुआ एक पंद्रह फीट गहरे कुएं में गिर गया था। डीएफओ रमेश चंद, वन क्षेत्राधिकारी सुभाष चौधरी टीम के साथ पहुंच गए थे। कड़ी मशक्कत के बाद आगरा से बुलाई गई ट्रैंकुलाइजर गन एक्सपर्ट टीम की मदद से तेंदुए को बेहोश करके कुएं से बाहर निकाला गया था। इसके बाद रहरा चौकी पर ले जाकर तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यहां से उसे इटावा के लायन सफारी सकुशल भेज दिया गया।
-जंगल से पकड़ा गए तेंदुए को सकुशल इटावा लायन सफारी भेज दिया गया है। सोमवार रात करीब एक बजे उसे सैफई में रिसीव करा दिया गया। तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेशचंद डीएफओ अमरोहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें