फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने कुत्तों को बनाया निवाला

Fri, 13 May 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार की रात तेंदुए ने अहमदपुर गांवड़ी और नया गांव में दो कुत्तों को निवाला बना लिया। इससे आसपास के गांवों में ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। खेतों पर जाने से कतराने लगे हैं। 
विज्ञापन



रामगंगा पोषक नहर के किनारे गांव अल्लीपुरा और कमालपुरी के बीच मंगलवार शाम तेंदुआ दिखाई दिया था। ग्रामीणों और तेंदुए का सामना भी हुआ। तेंदुए के हमले में एक ग्रामीण घायल भी हुआ था। तेंदुआ काफी थका हुआ था और घंटों तक वह नहर किनारे बैठा रहा।

वन विभाग चाहता तो आसानी से तेंदुए को पकड़ा जा सकता था, लेकिन विभाग की लापरवाही अब ग्रामीणों पर भारी पड़ती दिखाई देने लगी है। भूखे तेंदुए ने जब जानवरों को निवाला बनाना शुरू कर दिया है। बुधवार की रात तेंदुए ने अहमदपुर गांवड़ी के नन्हें पुत्र जयराम की कुत्ते और नया गांव से भी एक कुत्ते का शिकार कर लिया। जानवरों के अवशेष जंगल में पड़े मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें