फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मक्के के खेत में घेरा तेंदुआ

Wed, 08 Jun 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
तेंदुआ
विज्ञापन
 क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी बनी हुई है, मगर वन महकमा बेफिक्र है। सप्ताह भर पूर्व तेंदुए की दहशत से किसान की छत से गिर कर मौत हो गई थी। इसके बाद भी उसे पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगाया गया। अब गारबपुर गांव में तेंदुआ दिखा है, वह एक कुत्ते को दबोचकर मक्के के खेत में ले गया। कई गांव के लोगों ने मक्का के खेत में तेंदुए को घेर लिया था, मगर वन महकमे के अफसर नहीं पहुंचे।  
विज्ञापन


गारबपुर गांव की भूतखेड़ा चामुंडा मंदिर के पास आम का बाग है। गांव का ही उमर हुसैन इसकी रखवाली करता है। उमर खाना बना रहा था। इसी बीच बाग में से निकले तेंदुए ने उमर पर झपटने की कोशिश की। प्रताप, जयलाल, नेमपाल, प्रकाश के शोर मचाने पर तेंदुआ उधर से चला गया, लेकिन बाग में घूम रहा कुत्ता उसका निशाना बन गया। वह कुत्ते को मक्के के खेत में दबोच ले गया।

इस बीच लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण लाठी डंडे लेकर लोग खेतों पर पहुंचे। मक्का के खेत में तेंदुए को घेर लिया। वन विभाग के अफसरों को सूचना दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण अंचलों में लोगों की नींद उड़ी हुई है। सप्ताह भर पूर्व तेंदुए की दहशत से भीमा सुल्तानपुर के गंगासरन की मौत हो गई। इसके बाद भी वन विभाग के अफसरों की नींद नहीं खुली है। कहीं पिंजरा नहीं लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें