फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रधानमंत्री के सोत नदी की चर्चा के बाद जागा प्रशासन, होगा पुनरुद्धार

Sat, 30 Sep 2023 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा अमरोहा से संभल को जा रही सोत नदी की चर्चा करने के बाद प्रशासन ने इसके पुनरुद्धार की तैयारी शुरू कर दी है। सब कुछ ठीक रहा तो सोत नदी फिर से अपने पुराने अस्तित्व को प्राप्त करेगी। शुक्रवार को डीएम ने अधीनस्थों के साथ सोत नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रोन से भी नदी की स्थिति का जायजा लेने के लिए सर्वे भी कराया गया।
विज्ञापन

24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में सोत नदी का जिक्र किया गया था। संभल में सोत नदी की साफ सफाई को लेकर बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। लेकिन अमरोहा में नदी बदहाल हो रही है। अमरोहा जनपद में करीब 58 किलोमीटर की दूरी तय करती है। अब प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम में सोत नदी की चर्चा करने के बाद प्रशासन ने इसके सुंदरीकरण का बीड़ा उठाया है। शुक्रवार को डीएम राजेश कुमार त्यागी, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह के साथ सोत नदी का निरीक्षण किया। डीएम के निर्देश पर सोत नदी की वास्तविक स्थिति का मुआयना करने के लिए ड्रोन उड़ाया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनपद की सीमा तक मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाए। कितनी खुदाई करनी है कहां पर अधिक अतिक्रमण है। किन-किन गांव से नदी गुजर रही है, इसका पूरा डाटा तैयार कराया जाए। कहा कि नदी को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। अगर कब्जाधारकों ने नदी को कब्जामुक्त नहीं किया तो उन्हें भूमाफिया घोषित किया जाएगा। अधिशासी अभियंता सिंचाई व पीडब्ल्यूडी अधिकारी जेसीबी, फोकलेन मशीन लगाकर खुदाई का कार्य चला कर इसकी सफाई और खुदाई करें। खंड विकास अधिकारी सभी ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर इसका खाका तैयार करेंगे। इस मौके पर अधिकारियों के अलावा सोत नदी के आस पास की पंचायतों के ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। -
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें