अमरोहा। लेखपाल प्रीमियर लीग में पहले दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में हसनपुर की टीम ने दस विकेट से जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मैच में धनौरा की टीम ने 117 रन के बडे़ अंतर से जीत हासिल की।
रविवार को लेखपाल प्रीमियर लीग के पहले मैच में हसनपुर तहसील व नौगांवा तहसील के बीच खेला गया। हसनपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। वहीं, नौगांवा तहसील की ओर से बल्लेबाजी करते हुए इन्द्रजीत के 26 रनों की मदद से 15 ओवर में 103 रन का लक्ष्य तहसील हसनपुर को दिया। हसनपुर के सबसे सफल गेंदबाज पंकज चाहल व बॉबी गौतम रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हसनपुर की टीम से राहुल कुमार की 21 गेंदों पर 64 रन की पारी के चलते मात्र 6 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर 10 विकेट से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के दूसरे मैच में धनौरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाज विशाल सागर के 21 गेंद में 71 रन की पारी के दम पर अमरोहा की टीम को 228 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरोहा की टीम मात्र 110 रन बना पाई और धनौरा की टीम 117 रन से मैच जीत गई।
-