फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर 80 से अधिक स्पीड में दौड़ाई कार तो देने होंगे दो हजार

Mon, 03 Feb 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दिल्ली हाईवे सहित जिलेभर की सड़कों पर अब स्पीड लेजर रडार वाहनों की ओवर स्पीड पर ब्रेक लगाएगी। हाईवे पर यदि चालक कार को 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से अधिक चलाएंगे तो उनका दो हजार रुपये का चालान स्पीड लेजर रडार की मदद से कट जाएगा।
विज्ञापन

वहीं अधिक स्पीड पर बड़े वाहनों चालकों को चार हजार रुपये का चालान भरना होना। इससे दिल्ली हाईवे, बिजनौर-बदायूं-बिल्सी मार्ग सहित अन्य मार्गों पर हादसे भी रुकेंगे। वहीं, इसकी मदद से पुलिस ने डेढ़ महीने में चार हजार से अधिक वाहनों का चालान किया है।
जिले में दिल्ली हाईवे, बिजनौर-बदायूं-बिल्सी और अलीगढ़ मार्ग पर आए दिन हादसे में लोगों की जान जा रही है। पुलिस की तमाम कोशिश के बाद भी ट्रिपल राइडिंग पर लगाम नहीं लग रही है। बाइक, स्कूटी सवार हेलमेट नहीं लगा रहे हैं। हाईवे पर भी ओवर स्पीड दौड़ने वाले चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई न होने से चालक वाहनों निर्धारित स्पीड से तेज दौड़ा रहे है।
विज्ञापन

अचानक सामने कोई वाहन या पशु आ जाने पर वह नियंत्रण नहीं कर पाते और हादसा हो जाता है। इन हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस को ‘स्पीड लेजर रडार’ मिली है। जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है।
इसे यातायात प्रभारी धर्मेंद्र कुमार की सरकारी गाड़ी में लगाया गया है। मशीन के साथ दो कैमरे लगे हैं। जो करीब डेढ़ से दो किलोमीटर दूर तक दौड़ रहे वाहन की तस्वीर कैद कर लेंगे। कैद वाहन की नंबर प्लेट भी साफ दिखाई देगी। निर्धारित स्पीड से तेज दौड़ने पर मशीन से स्वत: ही वाहन का चालान कट जाएगा। इसी तरह बिना हेलमेट दोपहिया वाहन और थ्री राइडिंग पर बाइक या स्कूटी का भी चालान कट जाएगा।
विज्ञापन

टीएसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि डेढ़ महीने में इस मशीन की मदद से चार हजार से अधिक वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें