हसनपुर। तहसील बार एसोसिएशन की आपात बैठक में तहसील व चकबंदी के कार्यालयों व न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमिताओं के आरोप लगाए।
सोमवार को तहसील में हुई बैठक में भ्रष्टाचार, अनियमिताओं और कर्मचारियों की लापरवाही पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि वकीलों के बार-बार शिकायत करने व अफसरों से वार्ता करने के बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। वकीलों ने सर्वसम्मति से भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरुद्ध संघर्ष का एलान किया। कहा कि 22 जुलाई को सभी वकील तहसील में धरना देकर मांगों के निराकरण की मांग करेंगे। अध्यक्ष चंद्र सैन अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे।
वकीलों ने एसीओ चकबंदी के पेशकार के विरुद्ध भी निंदा प्रस्ताव पारित किया। यहां महासचिव मदन कुमार, पूर्व अध्यक्ष गंगासरन खड़गवंशी, मुजाहिद चौधरी, महीपाल सिंह, वीर सिंह, शिवचरन सिंह, श्यौराज सिंह राणा, सुबोध शर्मा, सुनील भटनागर, राजेंद्र सिंह, मेघराज सिंह, धीरेंद्र सिंह रहे। संवाद