फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डमरू व त्रिशूल बढ़ा रहे खंभों की शोभा

Tue, 22 Jul 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका ने कांवड़ मार्ग में लगे बिजली के खंभों पर त्रिशूल और डमरू लगवाए है। शाम होते ही रंगबिरंगी रोशनी से खंभे जगमगा उठे। ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि पालिका प्रशासन ने सावन में कांवड़ मार्ग पर लगे स्ट्रीट लाइट, डिवाइडर लाइट पोल पर त्रिशूल व डमरू की लाइट लगाई हैं।
विज्ञापन

सावन में शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लाकर मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। कांवडि़ये नौगांवा सादात रोड से बिजनौर मार्ग होते हुए नगर में प्रवेश करते हैं जो लकड़ा चौराहा, अटल चौक, टीपी चौराहा, रेलवे ओवरब्रिज, बंबूगढ़ चौराहा होते हुए गुजरते हैं। शासन द्वारा सावन कांवड़ यात्रियों के मार्गो पर गुजरने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा, सुगमता एवं स्वागत के लिए विशेष प्रबंध किए जाने के आदेश दिए गए हैं। डीएम निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर जनपद के समस्त कांवड़ यात्रा मार्गों पर विशेष प्रबंध करवाएं जा रहे हैं। पालिका द्वारा कांवड़ मार्ग रेलवे ओवर ब्रिज से जोया रोड पर कलक्ट्रेट कार्यालय की ओर लगी हुई डिवाइडर लाइट पोल पर रंगीन झालर व भगवान शिव के धनुष व डमरू की रंगीन कृति लगवाई गई हैं। कांवर मार्ग पर लगवाए गए धनुष एवं डमरू लाइट से यह मार्ग शाम होते ही रंगीन लाइट से सुंदर एवं त्रिशूल व डमरू लाइट से भक्तिमय छटा बिखेरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें