अमरोहा। बंद पड़े अथवा घाटे में चल रहे सिनेमा घरों के संचालन को मनोरंजन कर विभाग ने समेकित प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। इसके तहत सिनेमा हॉल अथवा मल्टीप्लेक्स संचालक योजना का लाभ ले सकते हैं।
सहायक आयुक्त राज्यकर खंड- एक व मनोरंजन कर की प्रभारी अधिकारी करिश्मा अग्रवाल ने बताया कि सिनेमा हॉल के संचालन को विभाग प्रोत्साहन योजना की शुरुआत कर रहा है। जिसके तहत बंद पड़े अथवा घाटे में चल रहे सिनेमा हॉल या आंतरिक संरचना में परिवर्तन कर सिनेमा हॉल का संचालन करने वाले व्यवसायी कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।