फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बने गोदाम से कर भारी मात्रा में नकली एशियन पेंट बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एशियन पेंट और पुलिस टीम की संयुक्त छापेमारी में घर में बने गोदाम से एशियन पेंट पकड़ा गया है। पुलिस को खाली और भरी बाल्टी बरामद हुई है। वहीं एशियन पेंट कंपनी के लेबल मिले हैं। कंपनी के प्रतिनिधि ने दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर एशियन पेंट कंपनी के प्रतिनिधि विजय कुमार अपनी टीम के साथ नगर कोतवाली पहुंचे थे। यहां से पुलिस को साथ लेकर नगर की विभिन्न दुकानों पर छापेमारी की। पांच दुकानों पर कुछ नहीं मिला। इसके बाद टीम बिजनौर रोड स्थित एक दुकान पर पहुंची। यहां दुकान में कुछ नहीं मिलने पर घर में बने गोदाम पर छापेमारी की। इसके बाद पुलिस ने गोदाम से साठ बाल्टी बरामद की। इसमें छह बाल्टी नकली पेंट से भरी हुई और 54 बाल्टी खाली बरामद हुईं। सभी बाल्टियों पर एशियन पेंट का लेबल लगा हुआ था। वहीं भारी मात्रा में कंपनी के लेबल, बाल्टी हैंडल मिले। कंपनी के प्रतिनिधि ने बरामद माल की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई है।
इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी दुकानदार सस्ता और घटिया पेंट खरीदकर उसके एशियन पेंट की बाल्टी में भरकर मोटे दामों में बेचते हैं। इनके पास बाल्टी, लेबल, या अन्य सामान कहां से आता है, इसकी जांच की जा रही है। इससे पहले टीम ने नौगांवा सादात में छापा मारकर 65 बाल्टी नकली पेंट बरामद किया था। टीम ने यहां छह दुकानदारों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें