फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त दरोगा और शिक्षक के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने सेवानिवृत्त दरोगा और शिक्षक के घर को निशाना बनाकर नगदी-जेवर समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ये घटना नौगांवा सादात क्षेत्र के अव्वलपुर गांव की है। यहां पर सेवानिवृत्त दरोगा पृथ्वी सिंह का परिवार रहता है। मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर घर में दाखिल हो गए और अलमारी में रखी 60 हजार रुपये की नगदी और सोनी-चांदी के जेवर लेकर ले गए।
वहीं दूसरी घटना रमेश सिंह के घर में हुई। पेेशे से शिक्षक रमेश आलमपुर कैंच गांव स्थित जूनियर हाई स्कूल में सहायक अध्यापक हैं। यहां भी चोरों ने सोनी-चांदी के जेवर और दो लाख रुपये समेत ग्यारह लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसे पहले चोरों ने कमरों में सो रहे पीड़ितों को बाहर से बंद कर दिया था। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह दिन निकलने पर भी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद लौट गई। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें