फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी से हार गया किसान

Sat, 16 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
रास्ते में बेहोशी की हालत में मिलने की खबर पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि, जहर से उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र के पिलक सराय गांव निवासी किसान हरपाल सिंह(51) पुुत्र मंगल सिंह के पास 12 बीघे जमीन है।

काफी समय से बीमार होने के कारण दिल्ली के अस्पताल से उनका इलाज चल रहा था। खेती की जमीन कम होने और उसका दिल्ली मेें इलाज चलने के कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इधर, 26 अप्रैल को उसके छोटे बेटे सोनू की शादी है। बेटे सोनू के मुताबिक, उसकी शादी के लिए धन का इंतजाम को लेकर वह परेशान थे। वहीं उसको कई दिन से बुखार आने लगा। शुक्रवार सुबह वह घर से यह कहकर निकला था कि शहर में दवाई लेने जा रहा है।

रास्ते में कांठ मार्ग पर बेहोश होकर गिर गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिजन दौड़कर आए। फौरन उपचार के लिए लेकर दौड़े। जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर देखते ही डाक्टरों ने हरपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि, जहर से उसकी मौत हुई है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जिला अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें