फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमड़ रहा कांवड़ियों का रेला, चारों तरफ बम-बम भोले की गूंज

विज्ञापन
अमरोहा में हरिद्वार से कांवड़ लेकर गंतव्य को बढ़ते संभल व अन्य जिलों के शिवभक्त। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। महाशिवरात्रि पर्व के निकट आते ही जिले में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने लगा है। नेशनल हाईवे और शहर के अलावा जिले में तमाम मार्गों पर कांवड़ियों का रेला दिखाई दे रहा है। बाइक और अन्य वाहनों पर भोले के हाथों में तिरंगा लेकर बम बम भोले का जयघोष करते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सख्त पहरा बैठा दिया है।
विज्ञापन

फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि गुरुवार को है। ऐसे में हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों का चारों तरफ से भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को कांवड़ियों की संख्या अधिक देखी गई। जगह-जगह लगे भंडारा स्थलों पर शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। बहादुर पुर में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से कैंप व भंडारे का आयोजन किया गया है। हर तरफ कंधे पर कांवड़ रख कर मंजिल की तरफ बढ़ रहे शिवभक्तों के जत्थे नजर आ रहे है। बम-बम भोले की गूंज से शहर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा है। दिनभर संभल समेत कई जिलों के कांवड़ियों के आने का सिलसिला जारी रहा। वहीं हरिद्वार से आने वाले भोलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। जगह-जगह रूट डायवर्जन कर और चौराहों पर तैनात रह कर पूरी व्यवस्था को संभाला जा रहा है। सीओ विजय कुमार राना ने बताया कि शिवभक्तों की सुरक्षा के लिहाज से सड़कों पर पुलिस तैनात की गई हैं। साथ ही संवेदनशील और मिश्रित इलाकों पर नजर रखी जा रही है। जरूरत के आधार पर हाईवे या अन्य मार्गों पर रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें