फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से जल लेकर आ रहे कांवड़िये की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक रवि का फाइल फोटो व अस्पताल में पुलिस घटना की जानकारी करती हुई - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
हरिद्वार से बाइक पर जल लेकर आ रहे एक कांवड़िये की तहसील के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद सीओ और पुलिस सरकारी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर की कोतवाली चांदपुर के गांव इब्राहीमपुर निवासी रवि सैनी पुत्र गोपाल (24) की शादी थाना बछरायूं के गांव तोमड़ा में तीन साल पहले हुई थी। वह इब्राहीमपुर में बिजलीघर में निजी कर्मचारी था। वह सोमवार सुबह बाइक से जल लेने के लिए हरिद्वार गया था। उसे तोमड़ा के शिव मंदिर पर भगवान महादेव का जलाभिषेक करना था। उसकी पत्नी भी गांव आई हुई थी। सोमवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे रवि कांवड़ लेकर अपने एक परिचित के साथ तहसील के निकट पहुंचा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस का दावा है कि दो बाइकों के आपस में टकरा कर सड़क गिरने से कांवड़िये जान गई है। कांवड़िये की सड़क दुर्घटना मौत की जानकारी पर सीओ सत्येंद्र सिंह मय फोर्स के अस्पताल पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार बछरायूं ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
हेलमेट होता तो रवि की बच सकती थी जान
यदि रवि ने अपने सिर पर हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। वह वाहन की टक्कर लगने से पीछे की ओर सिर के बल गिर गया। सड़क पर लगना से उसका सिर फट गया और काफी खून बह गया। वहीं परिजनों ने बताया कि रवि व उसकी पत्नी ने कोई मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर वह अपनी ससुराल तोमड़ा स्थित शिव मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए आया था। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन पल भर में ही उसकी की मांग उजड़ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें