गजरौला (अमरोहा)। अधेड़ ने आत्महत्या करने के इरादे से गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने अधेड़ को छलांग लगाते देख लिया। इस दौरान गोताखोरों ने प्रयास कर अधेड़ की जिंदगी बचा ली। मौके पर पहुंची पुलिस सूचना देकर अधेड़ के परिवार के सदस्यों को बुलाया। बातचीत के बाद पुलिस ने अधेड़ को परिजनों के हवाले कर दिया।
रविवार की दोपहर एक अधेड़ ब्रजघाट पुल से गंगा नदी में कूद गया। उसे छलांग लगाते आसपास के लोगों ने देखा और शोर मचाने लगे। इस दौरान गोताखोरों के साथ नाविकों ने अधेड़ को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों व नाविकों के प्रयास से अधेड़ की जान बच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस अधेड़ से खुदकुशी की कोशिश के बारे में जानकारी की। इस दौरान अधेड़ ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया। इसके बाद पुलिस सूचना देकर उसके परिवार के लोगों को बुलाई। बाद में पुलिस ने अधेड़ को परिवार के सदस्यों के हवाले कर दिया। गजरौला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामला हापुड़ जिले का है। इस कारण मामले में हापुड़ पुलिस ने ही कार्रवाई की है।