फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जुलूस-ए-मोहम्मदी आज, डीजे पर प्रतिबंध, अनुमति के बिना वाहन भी नहीं होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को मोहल्ला कोट में हाजी मंसूर अहमद एडवोकेट के आवास पर मुस्लिम कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष सरताज आलम मंसूरी ने की और संचालन अध्यक्ष एवं जुलूस संयोजक हाजी खुर्शीद अनवर ने किया।
विज्ञापन

बैठक में जुलूस के दौरान डीजे और जनरेटर पर पूरी तरह प्रतिबंध रखने का निर्णय लिया गया। प्रशासन द्वारा नामित कमेटी के कन्वीनर्स की अनुमति के बिना किसी वाहन को जुलूस में शामिल नहीं किया जाएगा। बुधवार को 12 रबी उल अव्वल पर जुलूस दोपहर 1:30 बजे नमाज-ए-जुहर के बाद जामा मस्जिद से शुरू होकर निर्धारित मार्ग से टाउन हॉल पहुंचेगा, जहां दुआ के बाद समापन होगा।
जुलूस संयोजक हाजी खुर्शीद अनवर और फैज आलम राईनी ने बताया कि संचालन के लिए कंट्रोलर, कमांडर, कन्वीनर और विभिन्न दस्तों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बिना अनुमति कोई छोटा हाथी शामिल नहीं होगा। केवल कमेटी द्वारा तय नातिया कलाम और नारों का इस्तेमाल होगा। लाउडस्पीकर एक वाहन के पीछे की ओर लगाया जाएगा। सीएनजी से चलने वाले छोटे हाथी पर भी रोक रहेगी। झंडों में लोहे या स्टील के पाइप का इस्तेमाल नहीं होगा।
विज्ञापन

मंसूर अहमद एडवोकेट ने हरे झंडे और राष्ट्रीय ध्वज के अलावा अन्य झंडे नहीं लाने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बारिश की संभावना को देखते हुए मुस्लिम कमेटी के रजाकारों ने विद्युत खंभों को पॉलिथीन से कवर किया। बैठक में हाजी अब्दुल कय्यूम राईनी, उवैस मुस्तफा रिजवी, मोहम्मद हुसैन एडवोकेट, हाजी मुजफ्फर अली अंसारी, कमर नकवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें