फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंं.श्यामा प्रसाद के बताए रास्ते का अनुसरण करंे

Thu, 07 Jul 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के बड़े बाजार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पअर्पित करते भाजपाई ।
विज्ञापन

विज्ञापन
 भाजपा नगर मंडल ने जनसंघ के स्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। भाजपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया। उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। 

बुधवार को नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा के आवास पर भाजपाइयों ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिन मनाया। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला अध्यक्ष डा. ऋषिपाल नागर ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छह जुलाई 1901 को कोलकाता में उनका जन्म हुआ था। 1917 में मेट्रिक पास की थी। 1923 में विदेश चले गए थे। 1926 में इंग्लैंड के बैरिस्टर बनकर अपने स्वदेश लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि स्वेच्छा से अलख जगाने के उद्देश्य से राजनीति में उन्होंने प्रवेश किया था। मुखर्जी के सिद्धांत ने लोगों को ऊपर उठाया। जनसंघ की स्थापना की। कश्मीर का आंदोलन करते हुए 23 जून 1953 में वजीरे आलम शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की जेल में शहीद हो गए। यहां, राम सिंह, सैनी, डा. हरि सिंह ढिल्लो, एनके गर्ग, तिलक राज चौहान, जसवंत गुर्जर, मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें