बच्चों और उनकी मम्मियां ईद पर स्कूल की छुट्टी को लेकर भ्रम में न रहें। 29 वें रोजे को ईद का चांद नजर नहीं आया। कहीं से चांद दिखाई देने की शरई शहादत भी नहीं मिली। लिहाजा ईद 7 जुलाई को होगी। वहीं ईद की छुट्टी की आज कल में फंसे स्कूली बच्चों के लिए भ्ाी राहत की बात है। बीएसए ने बताया कि जिले में स्कूल कालेजों में ईद की छुट्टी अब सात तारीख्ा को होगी।
29 वें रोजे को चांद दिखाई देने की पूरी उम्मीद थी जो पूरी नहीं हो सकी। इफ्तार के बाद लोगों ने चांद देखने की कोशिश की पर नजर नहीं आया। शरई शहादत के लिए लोगों को दिल्ली, नैनीताल, मुरादाबाद और बरेली पहले ही भेज दिया था। उलमा ने दूसरे जिले और सूबों से भी राबता बनाया।
मौलाना ने बताया कि कहीं से चांद दिखाई देने की शरई शहादत नहीं मिली। लिहाजा ईद बरोज जुमेरात यानी 7 जुलाई को होगी।