जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रदेशाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुर्रहमान ने कहा कि जमीयत देश की एकता, अखंडता और भाईचारे के लिए काम करती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बच्चों को अच्छी तालीम दिलाएं। आपसी भाईचारा कायम रखें।
जलालनगर मोहल्ले में कामिल मंसूरी के आवास पर बृहस्पतिवार दोपहर आए जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रदेशाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुर्रहमान का स्वागत किया गया। उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद की स्थापना देश की एकता और अखंडता के लिए की गई। जिस पर आज भी कायम है और लगातार काम कर रही है। इस मौके पर जमीयत के जिला सचिव हाफिज मोहम्मद रहमान, सभासद सरताज अहमद उर्फ कलुआ, मुफ्ती मोईनुद्दीन, मोहम्मद मुजम्मिल, हसमत सलमानी, मौलाना सलमान, हाफिज मुहम्मद इस्लाम मौजूद रहे।