फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रैक्टर ट्रॉली पर चढ़ते समय युवक गिरकर घायल

Fri, 03 Jan 2025 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। मझोला-फतेहपुर के बगढ़ेर चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे चलती ट्रैक्टर ट्रॉली पर चढ़ते समय युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मझोला -फतेहपुर की तरफ से गांव बगढ़ेर की तरफ तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही थी। गांव बगढ़ेर के मोड़ पर गांव हरफरी निवासी राजकुमार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ने लगा। अनियंत्रित होने पर वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। कुछ दूरी पर जाने के बाद चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकी। सूचना पर आए परिजन घायल को ट्रैक्टर- ट्रॉली से ही रजपुरा के निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें