फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JaiRam Ramesh: एमएसपी को देंगे कानूनी दर्जा, न्याय यात्रा का यूपी में असर, राहुल के वाराणसी पर बयान पर दी सफाई

Sun, 25 Feb 2024 10:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि अगर गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा का यूपी में में बड़ा असर दिखा है। राहुल और प्रियंका के सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला उठाने के बाद सरकार को इसे रद्द करना पड़ा।  
विज्ञापन
अमरोहा में पत्रकार वार्ता के दौरान जयराम रमेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ शनिवार को अमरोहा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि अगर गठबंधन (इंडिया) की सरकार बनी तो किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून बनाया जाएगा। एमएसपी को कानूनी दर्जा देंगे। अमरोहा में कांग्रेस नेता अविनाश पांडे और अजय राय के साथ प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि एमएसपी का मतलब मोदी सेलिंग प्राइस नहीं है, बल्कि मिनिमम सपोर्ट प्राइस है।

विज्ञापन


हम पश्चिमी यूपी में हैं और किसानों के मुद्दे यहां विशेष स्थान रखते हैं। कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी एमएसपी पर कानून की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने चौधरी चरण सिंह और डॉ. स्वामीनाथन को भारत रत्न देकर सारा श्रेय अपने सिर ले लिया लेकिन दोनों ने जो किसानों के मुद्दे उठाए थे, उनपर व एमएसपी पर मोदी सरकार कुछ नहीं बोलती है।

जयराम रमेश ने बोले कि मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने कहा है कि खेतों में लागत का विस्तृत रूप से अनुमान लगाया जाएगा, उसके डेढ़ गुना स्तर पर एमएसपी लागू करेंगे। एमएसपी के लिए लोकसभा और राज्यसभा में विशेष कानून पारित किया जाएगा।

वाराणसी पर बयान पर दी सफाई 

राहुल गांधी द्वारा वाराणसी के युवाओं को नशेड़ी कहने वाले सवाल पर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि हमारा नौजवान पढ़-लिखकर बेरोजगार है, परेशान हैं। वह अवसाद में है।  वहीं राहुल गांधी ने कहा था कि बच्चे परेशान और अवसाद में है। राहुल गांधी ने इसका जिक्र किया है कि देश का नौजवान किस परिस्थितियों से गुजर रहा है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का असर है पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त होना

जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पेपर लीक का जो मुद्दा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उठाया था। परीक्षा रद्द करने के निर्णय से उसका असर देखने को मिल गया है। करीब 50 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। पेपर लीक को लेकर उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर रहता है।

कहा, हम दानिश अली का स्वागत करते हैं

कांग्रेस नेता अविनाश पांडे ने अमरोहा के सांसद दानिश अली से जुड़े एक सवाल पर कहा कि हम उनका स्वागत करते हैं। दानिश अली के विरोध पर कहा कि ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा है। इसमें दानिश अली ने स्वागत किया है, इसलिए उनका स्वागत। इस यात्रा का अन्य कई दलों के सांसदों ने भी स्वागत किया है।

विज्ञापन


अमरोहा लोकसभा से प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश और नेशनल चयन कमेटी द्वारा प्रत्याशियों के नाम बहुत जल्दी घोषित किए जाएंगे। बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में आज भी बीएसपी का स्वागत है। सलमान खुर्शीद के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि वह भावनात्मक व्यक्ति हैं। वह कट्टर कांग्रेसी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें