फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में मंडी समिति के आगे लगा जाम

विज्ञापन
गजरौला में सुबह को मंडी समिति के आगे लगा जाम। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। लॉकडाउन और सामाजिक दूरी को अभी भी लोग सामान्य समझ रहे हैं। मंडी समिति में सुबह के समय उमड़ी भीड़ से बाहर सड़क पर जाम लग गया। वहां मौजूद पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद भी लोग बाज नहीं आए और गलियों में लगे ठेले पर खरीदारी को टूट पड़े।
विज्ञापन

लोगों से लगातार घरों में रहने की अपीलें की जा रही हैं। बावजूद इसके लोग जरूरत के हिसाब से अधिक बाहर निकल रहे हैं। गली-मोहल्लों में सब्जी बेचने के लिए कई ई-रिक्शा और ठेले घूम रहे हैं। इन पर मुनासिब दामों में ताजी सब्जियां मिल रही हैं। फिर भी लोग सब्जी खरीदने के लिए बड़ी संख्या में बस्ती स्थित मंडी समिति में जा रहे हैं। हालांकि गेट पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहते हैं। पुलिस भीतर अधिक भीड़ नहीं लगने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोग सामाजिक दूरी तोड़ देते हैं। वहीं गुरुवार को सुबह के समय मंडी समिति में खरीदारी के लिए आए लोगों के वाहनों की वजह से गेट के बाहर सड़क पर जाम लग गया। वहीं कई ठेले वाले अपने ठेलों पर फल और सब्जियां सजा रहे थे। इससे हालात और बिगड़ गए। वहीं लोगों की बड़ी चेन से सोशल डिस्टेंसिंग भी फेल हो रही थी। वहां मौजूद एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक ने लाठियां फटकार कर हालात सामान्य कराए। साथ ही लोगों से अपील की कि अपने-अपने घरों को जाएं। सब्जी-फल तो वहां भी बिकने को आएंगे। इसके बावजूद लोग नहीं माने और आसपास की गलियों में एकत्र हो गए और वहीं आए ठेलों पर खरीदारी की। उधर, बैंकों के आगे लगी महिलाओं की भीड़ से भी लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है।
बगैर मास्क लगाए घूम रहे लोग
गजरौला। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए शासन ने सख्त आदेश कर दिए हैं कि बगैर मास्क लगाए घूमते मिले शख्स को तत्काल जेल भेजा जाए। डीएम उमेश मिश्र भी इसके लिए पुलिस को आदेशित कर चुके हैं, लेकिन गजरौला पुलिस ने बगैर मास्क लगाए घूम रहे किसी भी शख्स के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई नहीं की। पुलिस की ढिलाई की ही वजह है कि नगर में अपराह्न दो बजे तक लोगों की भीड़ सड़कों और चौराहों पर देखी जा सकती है। वहीं इनमें से अधिकांश बगैर मास्क लगाए ही बेखौफ होकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें