फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के व्यक्तिगत-संस्थागत विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/गजरौला।एएसएम बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खाता में इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा 18 फरवरी को होगी। भौतिक विज्ञान और कंप्यूटर की परीक्षा होगी। इसके अलावा आरबी इंटर कॉलेज जमुआ खुर्द में भौतिक विज्ञान और कंप्यूटर की परीक्षा 18 फरवरी को है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा 19 फरवरी से शुरु होगी। इंटर के व्यक्तिगत छात्रों की परीक्षा केंद्रों में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानाचार्य खुर्शीद हैदर जैदी ने बताया कि इंटर के व्यक्तिगत वर्ग के भूगोल की परीक्षा 19 फरवरी को जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में होगी। रसायन विज्ञान की परीक्षा 20 फरवरी को किसान इंटर कॉलेज ड्योढी वाजिदपुर में होगी। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 21 फरवरी को जीव विज्ञान की परीक्षा है जबकि भौतिक विज्ञान की परीक्षा 23 फरवरी को किसान इंटर कॉलेज ड्योढ़ी वाजिदपुर में होगी। उन्होंने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में संस्थागत छात्रों की रसायन विज्ञान की परीक्षा 20 फरवरी को है। जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 फरवरी जबकि 23 फरवरी को भौतिक विज्ञान की परीक्षा है।
गजरौला के ज्ञान भारती इंटर कालेज में जीव विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 18 एवं 19 फरवरी को गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 19 फरवरी को तथा रसायन विज्ञान, भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा 20 एवं 21 फरवरी को होंगी। यह जानकारी कालेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें