फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रदेशभर में दूसरे स्थान पर रहा इंटर का रिजल्ट, हाईस्कूल में 15वां स्थान

Sat, 26 Apr 2025 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा जिले के मेधावियों ने सफलता के झंडे गाड़े तो प्रदेशभर में अमरोहा छा गया। इंटर के कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में अमरोहा 90.55 फीसदी के साथ प्रदेश में दूसरे व मंडल में पहले स्थान पर रहा है। कुल 24982 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 24303 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 22007 ने सफलता हासिल की है। वहीं, हाईस्कूल में जिले में 92.92 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ प्रदेश में अमरोहा 15वें स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड में अमरोहा के मेधावी साल दर साल अपनी सफलता की इबारत लिख रहे हैं। पिछले साल भी जहां अमरोहा के मेधावियों ने प्रदेश स्तर तक अपनी सफलता झंडा बुलंद किया था, वहीं इस बार भी सफलता की यह कहानी थमी नहीं हैं। इस बार भी जिले के चार मेधावियों ने प्रदेश की मेरिट में अपना स्थान पक्का कर लिया है। इतना ही नहीं, ओवरऑल सफलता हासिल करने में यहां के परीक्षार्थी पीछे नहीं रहे हैं।
हाईस्कूल में 92.92 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ ही जिला प्रदेश में जहां 15वें स्थान पर रहा है, वहीं मंडल में मुरादाबाद के बाद दूसरा स्थान हासिल किया गया है। इंटर 90.50 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ ही प्रदेश में अमरोहा दूसरे स्थान पर काबिज हुआ है। हालांकि पिछले साल की तुलना में जिले की एक पायदान की गिरावट जरूर हुई है। लेकिन इसके बाद भी प्रदेश में अमरोहा पीछे नहीं रहा है। पिछले साल 91.27 फीसदी उत्तीण प्रतिशत के साथ अमरोहा प्रदेश में पहले स्थान पर रहा था। जबकि हाईस्कूल में 93.52 फीसदी के साथ प्रदेश में दसवां स्थान पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में यह रहा जिलों का उत्तीर्ण प्रतिशत
हाईस्कूल
-
जिला - कुल पंजीकृत छात्र - सम्मिलित - उत्तीर्ण - प्रतिशत
मुरादाबाद - 40181 - 37382 - 35165 - 94.07
अमरोहा - 26071 - 24639 - 22894 - 92.92
रामपुर - 25721 - 23891 - 21793 - 91.22
संभल - 26946 - 25172 - 22368 - 88.86
बिजनौर - 44419 - 42151 - 36538 - 86.68
-

इंटरमीडिएट

अमरोहा - 24982 - 24303 - 22007 - 90.55
बिजनौर - 43219 - 42312 - 35909 - 84.87
मुरादाबाद - 38891 - 37665 - 31398 - 83.36
रामपुर - 22686 - 21866 - 18221 - 83.33
संभल - 24473 - 23682 - 19677 - 83.09
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें