यूपी बोर्ड में अमरोहा के मेधावी साल दर साल अपनी सफलता की इबारत लिख रहे हैं। पिछले साल भी जहां अमरोहा के मेधावियों ने प्रदेश स्तर तक अपनी सफलता झंडा बुलंद किया था, वहीं इस बार भी सफलता की यह कहानी थमी नहीं हैं। इस बार भी जिले के चार मेधावियों ने प्रदेश की मेरिट में अपना स्थान पक्का कर लिया है। इतना ही नहीं, ओवरऑल सफलता हासिल करने में यहां के परीक्षार्थी पीछे नहीं रहे हैं।
हाईस्कूल में 92.92 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ ही जिला प्रदेश में जहां 15वें स्थान पर रहा है, वहीं मंडल में मुरादाबाद के बाद दूसरा स्थान हासिल किया गया है। इंटर 90.50 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ ही प्रदेश में अमरोहा दूसरे स्थान पर काबिज हुआ है। हालांकि पिछले साल की तुलना में जिले की एक पायदान की गिरावट जरूर हुई है। लेकिन इसके बाद भी प्रदेश में अमरोहा पीछे नहीं रहा है। पिछले साल 91.27 फीसदी उत्तीण प्रतिशत के साथ अमरोहा प्रदेश में पहले स्थान पर रहा था। जबकि हाईस्कूल में 93.52 फीसदी के साथ प्रदेश में दसवां स्थान पाया था।
मंडल में यह रहा जिलों का उत्तीर्ण प्रतिशत
हाईस्कूल
-
जिला - कुल पंजीकृत छात्र - सम्मिलित - उत्तीर्ण - प्रतिशत
मुरादाबाद - 40181 - 37382 - 35165 - 94.07
अमरोहा - 26071 - 24639 - 22894 - 92.92
रामपुर - 25721 - 23891 - 21793 - 91.22
संभल - 26946 - 25172 - 22368 - 88.86
बिजनौर - 44419 - 42151 - 36538 - 86.68
-
इंटरमीडिएट
अमरोहा - 24982 - 24303 - 22007 - 90.55
बिजनौर - 43219 - 42312 - 35909 - 84.87
मुरादाबाद - 38891 - 37665 - 31398 - 83.36
रामपुर - 22686 - 21866 - 18221 - 83.33
संभल - 24473 - 23682 - 19677 - 83.09