फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम बीके त्रिपाठी ने कर-करेत्तर राजस्व, चकबंदी और एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की प्रगति की समीक्षा करते अधीनस्थों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही स्टांप, राजस्व, परिवहन कर, आबकारी वानिकी एवं वन्य जीव, सहित अन्य विभागों की राजस्व वसूली और उसके सापेक्ष जारी आरसी की समीक्षा कर विभागों को तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वह शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान अधीनस्थों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में तेजी नहीं लाने पर कार्रवाई की जायेगी। सभी उपजिलाधिकारी प्रतिदिन कोर्ट में बैठेंगे, कोर्ट में जितने भी पुराने लंबित मामले हैं, उनको हर हाल में निपटारा किया जाए। अगली बैठक तक कोई भी कोर्ट केस पेंडिंग नहीं रहना चाहिए। कहा कि सभी उपजिलाधिकारी अपने अपने तहसील क्षेत्र में जितने भी तालाब अतिक्रमण मुक्त कराए गए हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए। तहसील क्षेत्र के किसी भी तालाब में अतिक्रमण नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना में कोई भी पात्र व्यक्ति जो इस योजना का लाभ प्राप्त करने से रह रहा है, उसे उसका लाभ दें। जो आवेदन निरस्त किए हैं उन्हें एक बार अवश्य जांच लें कि कोई आवेदन गलत निरस्त नहीं कर दिया है। इस दौरान समस्त अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें