फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेढ़ विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव छज्ज्पुरा में शुक्रवार की रात मेढ़ जोतने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष में अधिवक्ता समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों ओर से चार चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम छज्जुपुरा निवासी ऋषिपाल सिंह व जसवीर के खेत को जाने वाले रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार की रात खेत को जाने वाले मार्ग की जुताई करने को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों ही पक्ष खेत को जाने वाले रास्ते पर अपना हक जता रहे थे। विवाद में दोनों ओर से खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से फावड़े व धारदार हथियारों का प्रयोग किया गया। हमले में ऋषिपाल व जसवीर बुरी तरह घायल हो गए।
जसवीर तहसील में अधिवक्ता है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। ऋषिपाल के पुत्र गगन की ओर से जसवीर सिंह, उसके पुत्र सिद्घार्थ, आकाश व हर्षित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है जबकि जसवीर सिंह की ओर से गगन, ऋषिपाल, निखिल व एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें