फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एनएचएआई को हाईवे के कट बंद कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले में 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नेशनल हाईवे पर बने कट को बंद करने के तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रशासन ने हाईवे पर बने कट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तिगरी से श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली स्नान के बाद कांकाठेर से ओसीता जगदेवपुर वाले मार्ग से गुजारे जाते हैं। मगर इस समय हाईवे पर ओसीता जगदेवपुर, शहवाजपुर डोर, ख्यालीपुर ढाल के सामने अंडरपास बनाए जाने का काम चल रहा है। इसके अलावा हाईवे चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिसके चलते हाईवे जगह-जगह पर संकरा हो गया है। जिससे हाईवे पर जाम के हालात बने रहते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान के बाद श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली कांकाठेर, अेसीता जगदेवपुर के सामने हाईवे पर चढ़ कर गंतव्य को रवाना हुए तो जाम लगने से कोई नहीं रोक सकता। पुलिस-प्रशासन के सामने यह चुनौती है कि मुख्य स्नान के बाद श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली किस मार्ग से निकाले जाएंगे। थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह ने बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों के साथ हाईवे का भ्रमण किया। जगह-जगह के कट बंद कराने को कहा। जिससे किसी श्रद्धालु के साथ हादसे का डर न रहे। एसडीएम धनौरा राजीव राज का कहना है कि मेले के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों से काम बंद करने को कहा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें