फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बनकर मोबाइल में इंस्टॉल कराया एनीडेस्क...और उड़ा दिए 32 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। साइबर अपराधी लोगों को नए-नए हथकंडे अपनाकर ठगी का शिकार बना रहे हैं। अब एक और नया मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर किसान के मोबाइल में एनीडेस्क इंस्टॉल करा लिया और खाता हैक करके 32 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गजरौला के अल्लीपुर गांव में किसान जसवंत सिंह का परिवार रहता है। नगर की एसबीआई शाखा में उनका खाता है। आरोप के मुताबिक शुक्रवार की सुबह उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाला युवक खुद को बैंक अधिकारी बता रहा था। इस दौरान उसने बैंक खाता बंद होने का झांसा देकर मोबाइल पर ऐनीडेस्क एप्लीकेशन इंस्टाल करा दिया। बाद में मोबाइल पर आया ओटीपी पूछ लिया। इसके बाद साइबर ठगों ने उनके खाते से तीन बार में 32 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये कटने का मैसेज देखकर किसान को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने आनन-फानन में मोबाइल का इंटरनेट डाटा बंद कर दिया। इस दौरान आरोपी उनके खाते से आठ हजार रुपये और निकाल रहे थे। इंटरनेट बंद होने से कनेक्शन कट गया और रुपये कटने के बच गए। पीड़ित जसवंत सिंह ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें