फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग-प्रदर्शन के बाद आदमपुर इंस्पेक्टर हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आदमपुर थानाक्षेत्र में जुआ और शराब को लेकर हुई फायरिंग और महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद आदमपुर इंस्पेक्टर अशोक शर्मा पर गाज गिर गई है। एसपी ने उन्हें थाने से हटाकर कचहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में शराब और जुए का मामला मुद्दा बना हुआ था। साथ ही उगाही को लेकर जुआरियों के दो गुटों में फायरिंग का मामला भी गरमाया रहा था। क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर पंकज वर्मा आदमपुर थाना प्रभारी होंगे। साथ ही सर्विलांस प्रभारी राजीव शर्मा को सैदनगली थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

आदमपुर थानाक्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से जुआ और शराब बनाने का मुद्दा गरमाया हुआ था। गुरुवार को शीतला सराय की महिलाओं ने थाने का घेराव कर हंगामा किया था। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और जुए और अवैध शराब का कारोबार कराने का आरोप लगाया था। इससे दो दिन पहले जुआरियों से उगाही को लेकर ठेकेदारों के दो गुटों में फायरिंग हुई थी। पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं थी। शनिवार की रात एसपी ने दो थाना इंचार्जों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर आदमपुुर इंस्पेक्टर अशोक शर्मा को हटा दिया है। उन्हें न्यायिक सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। साथ ही आदमपुर थाने की कमान क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक पंकज वर्मा को सौंपी गई है। वहीं, निरीक्षक के प्रशिक्षण के लिए मेरठ गए सैदनगली एसओ मोहित चौधरी के स्थान पर सर्विलांस प्रभारी राजीव शर्मा को सैदनगली थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी के आदेश पर दोनों थानाध्यक्षों ने चार्ज संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें