फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात तक रहेंगे नोडल अधिकारी, समीक्षा और निरीक्षण करेंगे, छुट्टी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नोडल अधिकारी मनीष चौहान शुक्रवार को शाम को जिले में आ सकते हैं। वह सात सितंबर तक जिले में प्रवास करेंगे। शासन की प्राथमिकता वाले बिंदुओं की समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण का कार्यक्रम है। नोडल अधिकारी के आगमन से अफसरों में हड़कंप मचा है। उधर, सीडीओ ने सभी जिलास्तरीय अधिकारी, बीडीओ और अधिशासी अधिकारियों की छुट्टी निरस्त कर दी है। कहा है कि अवकाश के दिन भी ड्यूटी पर मौजूद रहें।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामले के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नोडल अधिकारियों को अपने जिले में चार दिन तक प्रवास करने को कहा है। नोडल अधिकारी जिले में पंचायती राज और नगरीय निकायों की तैयारियों को परखेंगे। वह सात सितंबर तक जिले में प्रवास करेंगे। इस दौरान वह स्वास्थ्य विभाग के अलावा नगर पालिका नगर पंचायतों द्वारा डेंगू के नियंत्रण के लिए उठाए कदमों की समीक्षा करेंगे।आबादी वालेे इलाके में झाड़ियों की सफाई के साथ ही पेयजल की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निर्देशित किया है। इसके अलावा प्राथमिक, जूनियर और माध्यमिक स्कूलों के परिसर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को शुक्रवार में आदेश जारी किया है। उनसे विभागीय कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें