फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद सरोवर के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद धाम आश्रम के निकट स्थित आनंद सरोवर के सुंदरीकरण कार्य का पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने सुंदरीकरण कार्य को मानक के अनुसार बनाने के निर्देश दिए। आनंद सरोवर पर बनाए जा रहे मुख्य द्वार के निर्माण कार्यो को भी देखा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद आनंद सरोवर को दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित करना चाहती है। आनंद सरोवर के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। वहां सरोवर के मेनगेट पर भव्य गेट का निर्माण कराया जा रहा है। सरोवर के चारो ओर परिक्रमा बनाई जा रही है। सरोवर के बीच में रंगीन फव्वारा व सेल्फी पाइंट बनाया जाएगा।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सरोवर के पास ही बच्चों के खेलने के लिए झूले आदि भी लगाए गए जाएंगे। बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी व अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र पाल ने निर्माण कार्यो को देखा। उन्होंने मानक के अनुसार सामग्री लगाने के निर्देश दिए। पालिका को आनंद सरोवर को अमृत सरोवर के रूप में भी विकसित करना चाहती है। इस मौके पर उमेश कुमार, नेहा दीक्षित, सोनू कुमार, बालकिशन सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें