फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी और उमस ने किया बेहाल, पारा 41 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार तारी है। आसमान से बरस रही आग लोगों को झुलस रही है। उमस भरी गर्मी के चलते सड़कों पर वही लोग दिखे जिन्हें जरूरी कार्य थे। हर कोई गर्मी से बचने के लिए छांव का सहारा लेता नजर आया। सबसे ज्यादा परेशानी ट्रेन और बस यात्रियों को उठानी पड़ी। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने शरीर को झुलसाया। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज गर्मी और गर्म हवा के थपेड़ों के चलते लोग घरों में कैद हो गए। जरूरी कामों से ही लोग बाहर निकले। उधर, लगातार बढ़ते तापमान के बीच गर्मी से बचाव के लिए लगे पंखे, कूलर भी जवाब दे गए। दिन जैसे जैसे चढ़ता गया बाजारों में आम लोगों की चहलकदमी भी थमती गई। त्वचा को झुलसा देने वाली गर्मी ने जनजीवन अस्त व्यस्त किया। उधर, बारिश नहीं होने से किसानों को भी फसलों की सिचाई की चिंता सता रही है। फिलहाल मौसम विभाग की ओर से भी जल्द बारिश का कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है। बारिश के इंतजार में किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं। गर्मी में लोगों के पसीने सूखने का नाम नहीं ले रहे। रोडवेज हो या रेलवे स्टेशन यात्री परेशान ही दिखे। गाड़ी चलती तो गर्मी से उन्हें राहत मिल जाती, लेकिन जैसे ही गाड़ी खड़ी होती उनकी परेशानी शुरू हो जाती। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान पर गौर करें तो अभी क्षेत्र में बारिश के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें