फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की पहल : दिवाली पर लाइटों से जगमग होगा अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। इस बार दीपावली पर नगर पालिका प्रशासन ने प्रमुख स्थानों, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों से लेकर छोटी-छोटी गलियों को प्रकाश मय किए जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपावली पर हर चौराहा और गली जगमग होगी। हर चौक चौराहा, मुख्य मार्ग शाम ढलते ही स्ट्रीट लाइट्स व रंगीन पोल स्ट्रीट लाइट्स से जगमग हो जाएगा।
विज्ञापन

ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए जाने के लिए प्रतिबद्ध है। दीपों एवं रोशनी के पर्व दीपावली पर उत्कृष्ट नगरीय सुविधाएं एवं प्रकाश व्यवस्था किए जाने के लिए प्रकाश अनुभाग की टीम गठित कर आदेशित किया गया है। इस बार प्रत्येक छोटी गली से लेकर प्रमुख मार्गों, समस्त चौक चौराहों को जगमग कर दिया जाए। शहर के प्रमुख स्थानों पर पालिका ने तोरण द्वार भी बनाएं जा रहे हैं। दीपावली से पूर्व ही पालिका द्वारा शहर को जगमग कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त दीपावली पर निर्बाध शुद्ध पेय जलापूर्ति के लिए समस्त आवश्यक तैयारियां कर ली गई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जेनरेटर द्वारा जल आपूर्ति सुचारु रखी जाएगी। समस्या के समाधान के लिए पालिका के टोल फ्री नंबर 1800 180 1318, 1533 व 14420 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें