फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 80 मीटर बाधा दौड़ में छाया ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की जूनियर बालिका वर्ग की 80 मीटर बाधा दौड़ में छाया ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी चार से आठ नवंबर तक वाराणसी में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सीनियर बालक वर्ग की लंबी कूद और त्रिकूद में तनिष्क पवार प्रथम, हैमर थ्रो में सचिन कुमार पहले और पांच किलोमीटर पैदल चाल में पारसदीप सिंह पहले स्थान पर रहे। शॉट पुट में मयंक पहले और पांच किलोमीटर दौड़ में सनी भड़ाना ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग के हैमर थ्रो में मुदित चौधरी, शॉट पुट में प्रीत कुमार पहले स्थान पर रहे। सब जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सोहेल खान पहले, 80 मीटर बाधा दौड़ में आदित्य और शॉटपुट में लक्षित पहले स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग की 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ में अंशु पहले, डिस्कस थ्रो में मनस्वी सिद्धू, 400 मीटर बाधा दौड़ में पूजा और ऊंची व लंबी कूद में खुशी पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग की 80 मीटर बाधा दौड़ व ऊंची कूद में छाया पहले स्थान पर रहीं। वहीं, 100 व 200 मीटर दौड़ में नीलाक्षी और 200 व 400 मीटर दौड़ में प्रीत सिंह सिद्धू ने पहला स्थान हासिल किया। मंडलीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी चार से आठ नवंबर तक वाराणसी में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को ट्रैक शूट प्रदान किए गए। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य दिनेश चिकारा, पवन त्यागी, ललित कुमार, सतीश कुमार, जीपी सिंह, आदिल अब्बासी, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, धर्म सिंह, प्रधानाचार्या स्नेह लता, चारु शर्मा, क्रीड़ा सचिव विजय सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन जिला खेल प्रभारी सरदार सुरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें