फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अधिवक्ताओं से अभद्रता, कार्रवाई को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
Indecent action against women advocates, demonstration at SP office - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
महिला अधिवक्ताओं से अभद्रता करने से गुस्साए वकीलों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का आरोप लगाया। एएसपी ने मामले की जांच सीओ धनौरा को सौंपी है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपाल सिंह यादव, सचिव पंकज कुमार के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ता एकत्र होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला को शिकायती पत्र देकर शीबा चौधरी ने आरोप लगाया कि वह अधिवक्ता प्रीति के साथ कचहरी आने के लिए घर से निकली थी। जैसे ही वह कुंआखेड़ा के समीप पहुंची तो उनकी स्कूटी का तेल खत्म हो गया। लिहाजा वह तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंची। आरोप है कि उन्होंने 120 रूपये का तेल डलवाया था।
इस दौरान कर्मचारी ने टूटे हुए लीटर ने मापकर कम तेल दिया। अधिवक्ता ने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपी ने जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला ने सीओ धनौरा को जांच सौंपी है। इस दौरान दिनेश सिंह, मनु शर्मा, गुलवारी चौधरी, शेलेंद्र सिंह सोनू, राजीव गोले, पवन वर्मा, ज्ञान प्रकाश शर्मा, आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें