फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने की होड़ में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
रहरा के बांसका खुर्द में मारपीट में घायल महिला। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
रहरा। थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बांसका खुर्द में वैक्सीन लगवाने की होड़ में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया। कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को प्राथमिक विद्यालय बांसका कला में वैक्सीन लगवाने को लेकर लाइन लगी थी। कुछ लोगों ने बिना लाइन के वैक्सीनेक्शन कक्ष में घुसने का प्रयास किया, जिसका विरोध लाइन में लगे लोगों ने किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें गांव के मुरनसरीन, मुजम्मिल, रिहाना एवं इनाम घायल हो गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा में उपचार कराया गया। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई। थाना प्रभारी रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
वैक्सीनेशन के दौरान कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। वैक्सीन लगा रहे स्टाफ के साथ कोई घटना नहीं हुई। इसलिए विभाग की तरफ से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

सौरभ त्यागी, प्रभारी सीएचसी रहरा

रहरा के बांसका खुर्द में मारपीट में घायल व्यक्ति।- फोटो : HASANPUR

रहरा के बांसका खुर्द में मारपीट में घायल खुर्द।- फोटो : HASANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें