फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर दर्ज कराएं शिकायत: जितेंद्र बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में साइबर सेल की टीम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र बालियान ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के होने पर हेल्पलाइन 1930 नंबर की जानकारी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जेएस हिंदू कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जितेंद्र बालियान ने बताया कि साइबर ठगी के मामले ज्यादातर तब होते हैं जब हम वीडियो गेम या ऐसी कोई सोशल एक्टिविटी करने में व्यस्त होते हैं। उसी समय अपराधी आपके मोबाइल को किसी तरह हैक कर लेता है। मोबाइल का प्रयोग सावधानी से करें। साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही खाते से रकम कटने पर वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत पर काटी गई धनराशि मिलने की संभावना रहती है। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. गजेंद्रपाल सिंह, शैलेश कुमार, पंकज, लल्लू सिंह, राधेश्याम, डॉ. शिव शंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें