नौगांवा सादात। भारतीय किसान यूनियन राजेश सिंह चौहान गुट की बैठक तहसील पर आयोजित की गई। इसमें बिजली विभाग में चेकिंग के नाम पर शोषण बंद करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने को आवाज उठाई।
बैठक में तहसील अध्यक्ष महीपाल सिंह सैनी ने कहा कि ग्राम मुनीमपुर में टूटी सड़क को सही कराया जाए। जल निगम की ओर से धनौरी में हर घर जल योजना मिशन के ओवरहेड टैंक लगा है। वहा पर ऑपरेटर को करीब छह महीने से वेतन नहीं मिला है, जल्द ही वेतन दिलाया जाए। विद्युत विभाग में चेकिंग के नाम पर भ्रष्टाचार को रोका जाए। खतौनी में अंश व विरासत निर्धारण के नाम पर अवैध वसूली कर रहे लोगों पर रोक लगाई जाए। ग्राम बांसखेड़ी में टूटी सड़क को सही किया जाए। बैठक के बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान मोहम्मद कासिम, जितेंद्र चौहान, चंद्रपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, चरन सिंह, जाकिर, योगेंद्र, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।