फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही गांव में इंजीनियर और अधिवक्ता के घरों को बनाया निशाना, नगदी-जेवर सहित लाखों की चोरी

विज्ञापन
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मुस्तफापुर नवादा गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
नौगांवा सादात(अमरोहा)। एक ही गांव में चोरों ने इंजीनियर और अधिवक्ता घरों को निशाना बनाकर नगदी-जेवर सहित 40 लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह आंख खुलने पर हुई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ितों ने तहरीर दे देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरी की दोनों घटनाएं नौगावां सादात थानाक्षेत्र के मुस्तफापुर नवादा गांव की हैं। यहां पर शीशपाल सिंह और मुन्नू सिंह के परिवार रहते हैं। पेशे से किसान शीशपाल सिंह के परिवार दो बेटे हैं। बड़ा बेटा देवेंद्र सिंह फरीदाबाद में मैकेनिकल इंजीनियर था। जबकि छोटा बेटा रमन चौहान नोएडा की एक निजी कंपनी सिविल इंजीनियर है। फिलहाल देवेंद्र सिंह घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। परिजनों के मुताबिक रमन की पत्नी कंचन की तबियत ठीक नहीं है, वह मेरठ में भर्ती हैं। घर पर केवल देवेंद्र सिंह और उनके पिता शीशपाल सिंह ही मौजूद थे। मंगलवार रात किसी समय चोर घर में दाखिल हो गए और रमन सिंह के कमरे के ताले तोड़कर अलमारी में रखी दो लाख रुपये की नकदी, सोना-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है।
वहीं दूसरी घटना पड़ोस में रहने वाले मुन्नू सिंह के घर में हुई। मुन्नू सिंह के बड़े बेटे रवि कुमार मेरठ में रक्षा विभाग में एकाउंटेंट के पद पर तैनात हैं। जबकि छोटे बेटे शिव कुमार अधिवक्ता हैं। किसी समय चोर उनके घर में भी घुस आए और यहां से चोरों ने 25 हजार रुपये की नकदी, सोना-चांदी के जेवरात समेत लगभग 20 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। बुधवार की सुबह आंख खुलने पर दोनों परिवारों को घटना की जानकारी हो सकी। दो घरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि घटना में चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मुस्तफापुर नवादा गांव में इंजीनियर के घर चोरी के बाद कपड़े के सहार?- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें