फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिले का नाम नहीं बदला तो नहीं करेंगे मतदान’

विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया सैनी सभा का जिले का नाम ज्योतिबा फूले नगर रखने की मांग को लेकर आमरण अनशन 24 घंटे के बाद क्रमिक अनशन में बदल गया। लोगों का दावा है कि अधिकारियों के आश्वासन पर संगठन से सर्वसम्मति से क्रमिक अनशन का निर्णय लिया है। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प को दोहराया। वरना विधानसभा चुनाव में भाजपा को मतदान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर स्थित ज्योतिबा फूले प्रतिमा के समक्ष शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे संगठन के लोगों ने बैठक की जिसमें आमरण अनशन खत्म करने पर सहमति बन गई। जिलाध्यक्ष राजपाल सैनी ने बताया कि अधिकारियों ने प्रकरण में आश्वासन दिया है। यहां पर दूसरे दिन क्रमिक अनशन पर राजपाल सैनी, कृपाल सिंह सैनी, फूल सिंह सैनी, रामरतन सैनी और हरवंश सैनी बैठे रहे। वक्ताओं ने कहा कि जिले का नाम ज्योतिबा फूले नगर किया जाए। भाजपा ने वादा किया था लेकिन प्रदेश में सरकार का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि जातिगत जनगणना कराने से सरकार कतरा रही है। हालांकि सरकार को आगे बढ़ कर फैसला लेना चाहिए क्योंकि पिछड़े वर्ग के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग है इसे पूरा किया जाए। समान शिक्षा लागू की जाए ताकि अमीर और गरीबों के बच्चे एक साथ पढ़ाई कर सके। इस दौरान राजकुमार सैनी, चंद्रपाल सैनी, राजवीर सैनी, विजयपाल सैनी, कुंवर सिंह सैनी, कमला सिंह सैनी, अजय सैनी, सोमपाल सैनी, हरवीर सैनी, देशराज सैनी, वीरभान सैनी, योगेश सैनी, प्यारे लाल सैनी, रुप सिंह सैनी, संजू सैनी, रमेश सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें