फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी पर आतिशबाजी की तो लगेगा दस हजार का जुर्माना

Wed, 19 Feb 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ऑल इंडिया जमीयतुल मंसूर के राष्ट्रीय अध्यक्ष महमूद हसन उर्फ बब्बू मंसूरी ने बिरादरी में होने वाली शादियों में दिनों दिन बढ़ रही फिजूल खर्च को रोकने की बात कही। उन्होंने कहा कि शादी के नाम पर उपहार से गैर जरूरी सामान हटाया जाएगा। आतिशबाजी छोड़ने पर दस हजार का जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन

सोमवार रात मोहल्ला कल्याणपुरा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में ऑल इंडिया जमीयतुल मंसूर के संयोजन में मंसूरी बिरादरी की पंचायत हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष महमूद हसन उर्फ बब्बू मंसूरी ने बिरादरी में होने वाली शादियों में बढ़ रहीं गलत रस्मों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि समय रहते इन रस्म-ओ-रिवाज को खत्म करना जरूरी है। उन्होंने शादियों में खर्चे कम करते हुए बेटी-बेटे को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने की वकालत की। सूफी मोईन उद्दीन मंसूरी ने कहा कि शादियों में डीजे, नाच, गाने और आतिशबाजी के चलन तेजी से बढ़ रहा है। फिजूल की रस्मों को खत्म किया जाए।
सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि अप्रैल से शादियों में आतिशबाजी छोड़ने वाले लोगों से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा बेटियों की विदाई और बेटों के वलीमे की दावत में जरूरी व्यंजन बनाने को कहा। दावतों में अधिकतम दो हजार लोग शामिल हो सकते हैं और खाना खिलाने का इंतजाम बैठकर करना होगा। दहेज से गैर जरूरी सामान खत्म किया जाएगा। हैसियत के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा दो पहिया वाहन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें