फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह के बच्चे को पड़ोस में छिपा भागा पति

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ माह के बेटे को स्तनपान करा पत्नी की गोद से आरोपी ट्रक चालक बच्चे को लेकर भाग गया। चौकी पहुंची पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने आरोपी का पीछाकर साहिबाबाद से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने पड़ोस में बच्चा छिपाने की बात कही। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आठ माह के बालक को बरामद कर लिया। बाद में आरोपी पति पर शांतिभंग में कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद निवासी एक विवाहिता की शादी दो साल पहले गजरौला के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई। युवक ट्रक चलाता है। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। उसकी सास के दूसरे समुदाय के व्यक्ति से अवैध संबंध है। आरोपी सास, ससुर और ननद ने पीड़िता का उत्पीड़न किया। सोमवार की शाम वह आठ महीने के बच्चे को स्तनपान करा रही थी। इसी दौरान पति आया और उसकी गोद से दुधमुंहे बालक को छीन लिया और मौका पाकर आरोपी ट्रक लेकर फरार हो गया। वह तुरंत चौपला चौकी पर पहुंची और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने ट्रक का नंबर लिया और ट्रक का पीछा कर साहिबाबाद जाकर आरोपी चालक को पकड़ लिया। पुलिस ट्रक चालक को गजरौला ले आई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बेटे को छीन कर मां को दे दिया था। मां ने बेटे को अपनी सहेली के घर छिपा दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मासूम को बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि शिशु को दीवान के नीचे छिपाकर रख दिया गया था। इधर जानकारी होने पर विवाहिता के परिजन व रिश्तेदार भी आ गए। पुलिस ने आठ महीने के बेटे को विवाहिता के सुपुर्द कर दिया। वह अपने परिजनों के साथ दिल्ली चली गई। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि इस संबंध में ट्रक चालक का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें