फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का शव गांव छोड़कर भागा, हत्या का आरोप

Sun, 19 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
छह माह पहले की गई शादी की डोर कमजोर निकली। दिल्ली बॉर्डर पर रह रही विवाहिता की मौत के बाद पति उसका शव गांव छोड़कर भाग गया। मृतका के गले पर फंदे के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए भेजा।
विज्ञापन


इधर, सूचना पर पहुंची मृतका की बहन ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि, बहन का पति उससे मारपीट करता था। दिल्ली में वारदात को अंजाम देने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए गांव लाया था।

थाना क्षेत्र के कूबी रढ़ा गांव निवासी गोलू शर्मा की शादी उसके मामा सोनू निवासी आजमपुर (धनौरा) ने छह महीने पूर्व अपनी साली बॉबी के साथ करा दी थी। बॉबी देवरिया जिले के भटनी की रहने वाली है। बताया जाता है कि, गोलू पत्नी को साथ लेकर दिल्ली बॉर्डर क्षेत्र में लोनी के सेवाधाम में किराए पर रहता था और सिल्वर की भट्ठी पर काम करता था।
विज्ञापन


शनिवार को वह बॉबी का शव लेकर गांव पहुंच गया। उसके गले पर फंदे के निशान थे। इस पर गांव के लोगों ने पुलिस और बॉबी की बहन गुड्डी को खबर कर दी। सूचना पर यूपी-100 और थाना पुलिस भी गांव में पहुंची। इसकी भनक लगने पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही गोलू शव को छोड़ भाग गया। 

 पर पहुंची गुड्डी का आरोप है कि, गोलू पत्नी के साथ मारपीट करता था। मायका दूर है, इसलिए बॉबी ने मारपीट की शिकायत उससे की थी। बताया कि, मैं समझा कर उसे शांत कर देती थी। अब गोलू ने बॉबी की हत्या कर दी। आरोप लगा है कि, पता चला है कि बॉबी को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया था, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

बाद में लाश को ठिकाने लगाने के लिए गोलू ने अपने रिश्ते के एक अन्य मामा के साथ मिलकर दिल्ली से कूबी रढ़ा ले आया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी की। शव कब्जे में कर लिया। पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी अजित कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का इंतजार है, जैसा कहेंगे रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दिशा तय होगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें