फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस नहीं मिलने से भड़के कांवड़िये , किया हंगामा

Sun, 19 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
शिवभक्तों की जान जोखिम में ः अमरोहा में रोडवेज पर चलती बस में चढ़ने के लिए आपाधापी करते कांवड़िए। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जैसे-जैसे महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे गंगाजल लाने के लिए हरिद्वार जाने वाले शिवभक्तों का बेड़ा भी बढ़ता जा रहा है। पर्याप्त बसों का इंतजाम न होने और हरिद्वार की पैसेंजर ट्रेन कैंसल होने से कांवड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टैंड पर काफी देर तक बस नहीं मिलने से नाराज शिवभक्तों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। वर्कशॉप के गेट के साथ खींचातानी की। कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि तीन घंटे तक विभाग ने बस की व्यवस्था नहीं की।

शनिवार को साढ़े तीन बजे से छह बजे तक रोडवेज पर हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों का हुजूम लग गया। तीन घंटे बाद भी बस नहीं मिली तो कांवड़ियों का सब्र का बांध टूट गया। विभागीय लापरवाही का हवाला देते हुए उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। रोडवेज बस स्टैंड स्थित वर्कशॉप की गेट के साथ खींचातानी करने लगे।
विज्ञापन


शिवभक्तों को उग्र रूप देख विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद वर्कशॉप में खड़ी एक बस को लगाया गया। इसके बाद कांवड़ियों में बस में चढ़ने के लिए आपाधापी मच गई। काफी मशक्कत के बाद बस में सवार होकर कांवड़िये रवाना हुए। डालचंद, सोनू, हरस्वरूप सिंह, रामसिंह, चौधरी विजेंद्र सिंह, चंदकिरन सिंह, रामपाल सिंह, सोनू प्रजापति आदि रहे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें