फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीएमओ से अभद्रता करने वाले अवैध अल्ट्रासाउंड संचालक के खिलाफ उतरे चिकित्सक

Thu, 08 May 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अवैध अल्ट्रासाउंड सील करने के बाद सीएमओ से अभद्रता करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। सरकारी और निजी चिकित्सक सीएमओ के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने अवैध अल्ट्रासाउंड संचालक व झोलाछाप की गिरफ्तारी की मांग की है। जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर डॉक्टरों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. चरन सिंह के नेतृत्व में चिकित्सक जिला अस्पताल में इकट्ठा हुए। उन्होंने डीएम व एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपे। डॉक्टरों ने कहा कि हसनपुर के रहरा अड्डे पर अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड के निरीक्षण के समय धर्मेंद्र सिंह, पिंटू भाटी व अन्य लोगों ने सीएमओ डॉ. एसपी सिंह से अभद्रता की। उनको राजकीय कार्य करने से रोका गया। इस संबंध में सीएमओ ने हसनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है लेकिन, पुलिस ने आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। जिसके चलते जिले भर के चिकित्सकों में रोज व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के विभागाध्यक्ष के साथ ऐसा कृत्य होने से डॉक्टर और स्टाफ में भय का माहौल है। आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के मुकदमा दर्ज होने के बाद भी वह खुलेआम घूम रहे हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो हड़ताल कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम को भेजा ज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी इसका समर्थन किया है। आईएमए के डॉक्टरों ने भी सीएमओ के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। अध्यक्ष डॉ. रमेश सैनी ने कहा कि कुछ दबंग लोग सीएमओ पर अपने अल्ट्रासाउंड सेंटर नियम खिलाफ खोलने के लिए दबाव बना रहे हैं। ऐसे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जिले में संचालित फर्जी अस्पताल, लैब, अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिससे स्वास्थ्य गर्मियों और जनता के स्वास्थ्य के प्रति अच्छा वातावरण बनाया जा सके। इस दौरान डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. शरद कुमार, डॉ. मोहम्मद उवैश, डॉ. प्रकाश सिंह, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. कामेंद्र सिंह, डॉ. पंकज बादल, डॉ. देवेंद्र सिरोही, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें