फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पति ने महिला के बाल काटे, विरोध करने पर दिया तीन तलाक

Thu, 08 May 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नशेड़ी पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के बाल काट दिए। विवाहिता ने मायके वालों को बुलाया तो पति तीन तलाक देकर घर से भाग गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


विवाहिता का आरोप है कि उसका पति कमाल अपराधी किस्म का है। उसके खिलाफ गोकशी के कई मुकदमे चल रहे हैं। गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी उसके खिलाफ दर्ज है। वह नशा करने का आदी है। तीन मई की रात 10 बजे उसका पति कमाल स्मैक का नशा करके आया। वह अपने साथ कई युवकों भी लाया था। विवाहिता ने विरोध किया तो उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि कमाल ने पत्नी के बाल काट दिए। विवाहिता के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
महिला ने मायके वालों को भी बुला लिया। तभी, पति कमाल तीन तलाक देकर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में कमाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें