फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर अश्लील वीडियो बनाने के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र रहरा के गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर पति पर अपने साथ अश्लील वीडियो बनाने के प्रयास का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसका पति उस पर वीडियो बनाने का लगातार दबाव बनाता रहा। मना करने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी पांच माह पूर्व मेरठ के किठौर क्षेत्र में हुई थी। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की जाने लगी।
युवती का आरोप है कि उसके पति ने कई लड़कियों का अश्लील वीडियो भी बनाया है। युवती का कहना है कि अब पति उसके साथ भी वीडियो बनाने का प्रयास करता है। इसके लिए दबाव बनाता है। मना करने पर पिटाई कर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी अमर सिंह का कहना है कि उक्त मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें